अमित राय /कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/ पश्चिम बंगाल के फालाकाटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में Abhishek Banerjee ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि Bharatiya Janata Party बंगाल में हिंसा और धार्मिक विभाजन फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन राज्य की जनता उनके इस मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल हमेशा से सर्वधर्म समभाव, अहिंसा और एकता का प्रतीक रहा है। यहां की राजनीति लोगों की मुक्ति, सच्चाई और समानता के लिए है।
जनसभा में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष चंद्र राय के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि फालाकाटा की जनता All India Trinamool Congress के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में बीजेपी के शासन में लोगों को उपेक्षा और उत्पीड़न झेलना पड़ा है, जिसका जवाब अब जनता देगी। अभिषेक बनर्जी ने लोगों से ‘जोड़ाफूल’ चुनाव चिन्ह पर मतदान कर विकास और बेहतर शासन के लिए समर्थन देने की अपील की।
सभा के अंत में उन्होंने “जय बांग्ला, जय तृणमूल” के नारों के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।




























