Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में तेजी से बदलते हालात के मद्देनज़र भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में Rajnath Singh की अध्यक्षता में ‘इन्फॉर्मल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स’ (IGoM) की दूसरी अहम बैठक आयोजित की गई। इस समूह का गठन वेस्ट एशिया की मौजूदा स्थिति की निगरानी करने और भारत पर इसके संभावित प्रभाव को कम करने के लिए सक्रिय कदम सुझाने हेतु किया गया है।
बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि भारत को हर परिस्थिति से निपटने के लिए 24×7 निगरानी (Round-the-clock monitoring) और संतुलित एवं रणनीतिक प्रतिक्रिया (calibrated response) बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे समन्वय के साथ काम करें और किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
सरकार की प्राथमिकता है कि वेस्ट एशिया के घटनाक्रम का भारत की ऊर्जा आपूर्ति, व्यापार, और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर न्यूनतम प्रभाव पड़े। इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
IGoM लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है और जरूरत के अनुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)
#WestAsia #RajnathSingh #IGoM #IndiaPreparedness #GlobalCrisis #BreakingNews





























