उमर फारुख /कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/कोलकाता/हुगली। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee ने हुगली जिले के खानाकुल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में भाजपा पर तीखा हमला बोला और पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वह बंगाल के नवजागरण के अग्रदूत Raja Ram Mohan Roy की पवित्र जन्मभूमि पर उपस्थित हैं, जहां से समाज सुधार और जागरूकता का संदेश पूरे देश में फैला था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल की संस्कृति और विरासत को बदनाम करने के लिए लगातार झूठ और साजिशों का सहारा ले रही है।
Abhishek Banerjee ने कहा कि खानाकुल की जनता अब “बंगाल विरोधी ताकतों” का असली चेहरा पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने CPI(M) और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जनता को इन “हिंसक और विभाजनकारी ताकतों” से खुद को मुक्त करना होगा।
उन्होंने खानाकुल विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पलाश कुमार राय को “जोड़ाफूल” चुनाव चिन्ह पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि “मां-माटी-मानुष” की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है और राज्य की जनता विकास और एकता के पक्ष में ही मतदान करेगी।





























