Kaushlendra Pandey /कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/ दुलियाजान (असम)। असम विधानसभा चुनाव के तहत दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यहां ‘तीर-धनुष’ चुनाव चिन्ह को मिल रहा जनसमर्थन चर्चा का विषय बना हुआ है।
चुनावी प्रचार के दौरान कहा जा रहा है कि चाय बागान क्षेत्रों में वर्षों से उपेक्षित और वंचित समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बार वे अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेंगे और बदलाव लाने का काम करेंगे।
9 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे ‘तीर-धनुष’ के पक्ष में मतदान कर उम्मीदवार पीटर मिंज को समर्थन दें।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस क्षेत्र में चाय बागान श्रमिकों और आदिवासी समुदाय के वोट अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिससे चुनावी परिणाम प्रभावित होने की संभावना है।
फिलहाल दुलियाजान में चुनावी माहौल पूरी तरह गरम है और सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.





























