स्नेहा सिंह (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी): पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद Abhishek Banerjee ने वीरभूम जिले स्थित Tarapith Temple में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों की शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंदिर में दर्शन के पश्चात उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें आत्मिक शांति और अद्भुत सुकून की अनुभूति हुई। उन्होंने मां तारा से प्रार्थना की कि वे बंगाल को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करें और राज्य के लोग सुख-शांति के साथ जीवन यापन करें।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कामना की कि मां के आशीर्वाद से सभी नकारात्मक और अशुभ शक्तियों का नाश हो तथा हर व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद और उजाला आए।
इस अवसर पर उन्होंने “संप्रीति के बंगाल” की अवधारणा को मजबूत करने की बात कही और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास जताया।




























