सौरभ निगम / जयन्त चौधरी, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री, ने आज ‘स्किल्स आउटकम्स फंड’ बनाने के अभियान की शुरुआत की। यह पहल अपनी तरह की पहली है, जिसका लक्ष्य कम आय वर्ग के युवाओं के लिए बेहतर और आकांक्षी आजीविका के अवसर खोलना है।
इस फंड का प्रमुख उद्देश्य भारत के स्किलिंग इकोसिस्टम में आउटकम्स-बेस्ड फाइनेंसिंग (OBF) को बढ़ावा देना है। इसके तहत पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर से पूंजी जुटाकर निवेश को सीधे सत्यापित रोजगार परिणामों (verified employment outcomes) से जोड़ा जाएगा।
इस पहल से प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाने की उम्मीद है, क्योंकि फंडिंग अब केवल प्रशिक्षण देने पर नहीं, बल्कि वास्तविक रोजगार हासिल करने के परिणामों पर आधारित होगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह मॉडल स्किल डेवलपमेंट सेक्टर में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करेगा, साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है।




























