सौरभ निगम / विशाखापत्तनम में 8 अप्रैल 2026 को नए आधार वर्ष (2022-23) के साथ राज्य आय और संबंधित समष्टियों पर केंद्रित अखिल भारतीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। यह कार्यशाला 8 से 10 अप्रैल 2026 तक होटल दासपल्ला में आयोजित की जा रही है।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राष्ट्रीय स्तर पर लागू नई पद्धतियों से अवगत कराना है। साथ ही, क्षेत्रीय लेखा सांख्यिकी में एकरूपता, पारदर्शिता और तुलनीयता को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के सांख्यिकी अधिकारी और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं, जहां उन्हें नए आधार वर्ष के अनुसार डेटा संकलन, विश्लेषण और प्रस्तुतीकरण की अद्यतन प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।




























