अमित राय /अभिषेक बनर्जी ने कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त समर्थन का दावा किया।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे, जो जनता के उत्साह और समर्थन को दर्शाता है। उनके अनुसार, जाति, धर्म और वर्ण से ऊपर उठकर लोगों ने एकजुट होकर तृणमूल कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास जताया है।
अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में विभाजन की राजनीति करने वालों का पतन शुरू हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता विकास, संस्कृति और एकता के पक्ष में खड़ी है।
जनसभा में उन्होंने कुमारग्राम से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार राजीव तिर्की के समर्थन में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “मां-माटी-मानुष” की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राज्य के विकास की धारा को जारी रखना जरूरी है।
उन्होंने अंत में “जय बांग्ला, जय तृणमूल” के नारों के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरा।




























