अमित राय / पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। Asaduddin Owaisi की पार्टी All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) ने Humayun Kabir की Aam Janata Unnayan Party के साथ अपना गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है।
AIMIM ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) पोस्ट में कहा कि हुमायूं कबीर से जुड़े हालिया खुलासों ने यह संकेत दिया है कि बंगाल के मुसलमानों को कमजोर तरीके से पेश किया जा रहा है। पार्टी ने साफ किया कि वह ऐसे किसी भी बयान या सोच से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे।
इस फैसले के बाद West Bengal की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है, खासकर ऐसे समय में जब चुनावी माहौल अपने चरम पर है। इस गठबंधन टूटने का सीधा असर मुस्लिम वोट बैंक और कई सीटों के समीकरण पर पड़ सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि Mamata Banerjee की All India Trinamool Congress, Bharatiya Janata Party और अन्य दल इस नए घटनाक्रम को किस तरह भुनाने की कोशिश करते हैं।


























