पटना 9 अप्रैल 2026/ बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि अररिया में हुई नृशंस हत्या और बाद में भीड़ के द्वारा आरोपी हत्यारे की पिटाई से हुई मौत राज्य में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इस तरह की घटना जो मानवता को शर्मसार करने वाला और अमानवीय घटना से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में जिस तरह का राज चल रहा है ये पूरी तरह से महाजंगल राज का जीता-जागता उदाहरण है।
एजाज ने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के नेता कुर्सी -कुर्सी के खेल में लगे हुए हैं ,जबकि राज्य में शासन प्रशासन पूरी तरह से लुंज पुंज हो गया है। ऐसा लगता है कि बिहार में सरकार है ही नहीं और ना ही अपराधियों में शासन प्रशासन का खौफ है। अपराधी पूरी तरह से अपराध करने में मस्त है शासन प्रशासन सत्ता के बदलाव में अपनी भूमिका में व्यस्त है और सरकार में बैठे हुए लोग सरकार बनाने और मलाई काटने की राजनीति में व्यस्त है। ऐसा लगता है कि बिहार में अपराधी यह मानकर चल रहे हैं की सैंया भय कोतवाल तो अब डर काहे का।


























