प्रियंका भारद्वाज,नई दिल्ली में Ministry of Jal Shakti के अंतर्गत 21वीं सेंट्रल मॉनिटरिंग कमेटी (भाग-II) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें देशभर में नदी पुनर्जीवन और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर राज्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में प्रदूषित नदी क्षेत्रों के लिए बनाए गए एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETPs) की प्रगति, मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट ढांचे की कार्यप्रणाली और अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के तहत उठाए गए कदमों, पर्यावरणीय प्रवाह (Environmental Flows) और बाढ़ क्षेत्र (Floodplain) के नियमन से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
कमेटी ने तटीय क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्यों द्वारा एक्शन प्लान जमा करने की स्थिति और River Rejuvenation Committees (RRCs) के कार्यों की भी समीक्षा की।
बैठक में यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि सभी राज्य समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू करें, ताकि नदियों को स्वच्छ और पुनर्जीवित किया जा सके।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























