प्रिया सिन्हा /नई दिल्ली में Ministry of Railways की अहम बैठक में रेल यात्रा को और सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि अब ब्रिज एप्रोच, पॉइंट्स और क्रॉसिंग में उपयोग होने वाले स्लीपर कॉम्पोजिट (Composite Sleepers) होंगे। ये नए स्लीपर पारंपरिक लोहे और कंक्रीट के भारी स्लीपरों की तुलना में अधिक आधुनिक और प्रभावी माने जा रहे हैं।
कॉम्पोजिट स्लीपर हल्के होने के साथ-साथ अधिक भार वहन करने में सक्षम हैं। इनमें बेहतर कुशनिंग की सुविधा है, जिससे ट्रेनों के गुजरने के दौरान झटके कम होंगे और यात्रियों को अधिक आरामदायक अनुभव मिलेगा। साथ ही, इन्हें बिछाना और इनकी मरम्मत करना भी आसान होगा।
रेल मंत्रालय के अनुसार, इन स्लीपरों को उस स्थान की विशेष जरूरतों के अनुसार डिजाइन और लगाया जा सकता है। इससे खासकर पुलों और जटिल ट्रैक सेक्शनों (जैसे पॉइंट्स और क्रॉसिंग) पर सुरक्षा और स्थिरता में सुधार होगा।
इन फैसलों के लागू होने से आने वाले समय में भारतीय रेल नेटवर्क पर यात्रियों की यात्रा और अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक होने की उम्मीद है।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)





























