Kaushlendra Pandey / बेंगलुरु में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘रण संवाद’ का शुभारंभ हुआ, जिसमें आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतियों और बहु-क्षेत्रीय अभियानों (Multi-Domain Operations) पर गहन चर्चा की जा रही है।
इस संगोष्ठी में Indian Army के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य फोकस आधुनिक युद्ध में विभिन्न डोमेन—जमीन, समुद्र, वायु, अंतरिक्ष, साइबर और सूचना—के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
इस अवसर पर सेना प्रमुख Chief of Army Staff ने कहा कि Multi-Domain Operations (MDO) का अर्थ छहों क्षेत्रों में एक साथ समानांतर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर और गतिशील प्रक्रिया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के बीच तालमेल होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में परिस्थितियों के अनुसार प्राथमिकताएं बदलती रहती हैं और नेतृत्व भी उसी के अनुरूप परिवर्तित होता है।
संगोष्ठी का उद्देश्य सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय, नई रणनीतियों का विकास और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारियों को मजबूत करना है।
यह दो दिवसीय कार्यक्रम रक्षा क्षेत्र में भारत की रणनीतिक सोच को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)





























