Kaushlendra Pandey /Rajnath Singh ने वियतनाम के नेता Phan Van Giang को देश के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी है।
रक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत और Vietnam के बीच लंबे समय से मजबूत और भरोसेमंद रक्षा संबंध रहे हैं, जिन्हें आने वाले समय में और सुदृढ़ करने की दिशा में दोनों देश मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत वियतनाम के साथ रणनीतिक साझेदारी को और गहराई देने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर रक्षा सहयोग, प्रशिक्षण और सुरक्षा क्षेत्र में।
भारत-वियतनाम संबंध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, और दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























