पटना 10 अप्रैल 2026 / राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का कल दिनांक 11 अप्रैल 2026 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में अभिनंदन समारोह( इस्तकबालिया तकरीब) का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी , प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी सहित अल्पसंख्यक समाज के माननीय माननीय सांसद,विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित रहेंगे।
एजाज ने बताया कि राज्य भर से अल्पसंख्यक समाज की बड़ी भागीदारी होगी क्योंकि तेजस्वी प्रसाद यादव जी लालू जी के विचारों के साथ नफरत के खिलाफ नौकरी और रोजगार वाली राजनीति को आयाम दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार और देश से सांप्रदायिक शक्तियों को हटाने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है और इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल कृत संकल्पित है।

























