अमित राय (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी): पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान में आयोजित जनसभाओं में Mamata Banerjee ने जनता को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद जिस तरह से जनता बड़ी संख्या में जनसभाओं में पहुंची, वह इस बात का संकेत है कि लोग विकास और प्रगति के साथ खड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि “जोड़ाफूल” की जीत निश्चित है और यह केवल समय की बात है।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद केंद्र सरकार ने बंगाल के हक का पैसा रोकने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि “लक्ष्मी भंडार” जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की साजिश की जा रही है, लेकिन जब तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, तब तक यह योजना जारी रहेगी।
All India Trinamool Congress सुप्रीमो ने सभी वर्गों से एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि मां-माटी-मानुष की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए TMC को मजबूत करना जरूरी है।
उन्होंने अंत में “जय बांग्ला, तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद, मां-माटी-मानुष जिंदाबाद” के नारों के साथ अपने संबोधन का समापन किया।




























