अमित राय / Mamata Banerjee ने बीरभूम, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान जिलों में आयोजित कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।
उन्होंने सिउड़ी, आउशग्राम, गलसी और दुर्गापुर पूर्व व पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में उमड़ी भारी भीड़ और जनता के उत्साह को अपना “आशीर्वाद और प्यार” बताया।
ममता बनर्जी ने कहा कि
“नाना भाषा, नाना मत, नाना परिधान—विविधता में ही महान एकता है”, और इसी भावना के साथ बंगाल विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
बीजेपी पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री ने केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “दिल्ली के शासक” बंगाल के लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें लोकतंत्र को कमजोर कर राज्य पर कब्जा करना चाहती हैं।
विकास और सौहार्द पर जोर
West Bengal के विकास, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि
जब तक “मां-माटी-मानुष” की सरकार है, तब तक कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं की जा सकती।
वोट की अपील
उन्होंने All India Trinamool Congress के उम्मीदवारों—उज्ज्वल चटर्जी (सिउड़ी), श्यामाप्रसन्न लोहार (आउशग्राम), आलोक कुमार माझी (गलसी), प्रदीप कुमार मजूमदार (दुर्गापुर पूर्व) और कवि दत्ता (दुर्गापुर पश्चिम)—को भारी मतों से जिताने की अपील की।
अंत में उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही बंगाल में विकास और एकता को बनाए रखेगा।
“जय बंगाल! तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद!”





























