सौरभ निगम / Jayant Chaudhary की उपस्थिति में Muzaffarnagar में आयोजित रोजगार के ‘महाकुंभ’ ने युवाओं के लिए बड़े अवसरों के द्वार खोल दिए। इस आयोजन में करीब 100 कंपनियों ने भाग लिया और हजारों युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान किए गए।
केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि देश के युवाओं को स्किल, इनोवेशन और रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। यह आयोजन उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
महिला उद्यमिता को बढ़ावा
इस दौरान National Skill Development Corporation (NSDC) और NITI Aayog के Women Entrepreneurship Platform (WEP) के साथ साझेदारी की घोषणा की गई।
इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को छोटे स्तर से आगे बढ़ाकर स्केलेबल उद्यमों की दिशा में ले जाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
AI पर बढ़ती जागरूकता
कार्यक्रम में “AI Sentiment and Readiness” रिपोर्ट का भी विमोचन किया गया, जिसमें युवाओं और शिक्षकों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती जागरूकता, रुचि और नवाचार की भावना को रेखांकित किया गया।
प्रदेश सरकार की पहल
इस रोजगार मेले को Yogi Adityanath सरकार की रोजगारोन्मुखी नीतियों का भी मजबूत समर्थन मिला, जिससे राज्य में कौशल विकास और नौकरी के अवसरों को नई गति मिल रही है।
यह ‘महाकुंभ’ न केवल रोजगार उपलब्ध कराने का मंच बना, बल्कि स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ।



























