अमित राय / पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनावी माहौल के बीच तृणমূল कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया है।
एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक के दौरान अभिषेक बनर्जी ने संगठन को और अधिक सक्रिय, जिम्मेदार और एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तृणমূল कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों ने जनता के दिलों में गहरी जगह बनाई है, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।
अभिषेक बनर्जी ने विश्वास जताया कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी और अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे “एक आवाज, एक लक्ष्य और एकजुट संकल्प” के साथ मैदान में उतरें।
उन्होंने “मां, माटी, मानुष” के सिद्धांत को दोहराते हुए कहा कि इसी भावना और विकास कार्यों के बल पर तृणমূল कांग्रेस ने जनता का भरोसा जीता है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में बाहरी ताकतों और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ पार्टी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।
अपने संबोधन के अंत में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है और इसी के दम पर तृणমূল कांग्रेस आने वाले चुनाव में जीत हासिल करेगी।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)























