Kaushlendra Pandey /बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर अरदास की और राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र स्थल न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देने वाला दिव्य धाम है। उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया और लंगर सेवा की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
सम्राट चौधरी ने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं समाज को एकता, भाईचारे और सेवा की भावना से जोड़ती हैं। उन्होंने राज्यवासियों से भी आग्रह किया कि वे इन मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बिहार सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
इस दौरान उन्होंने वाहेगुरु से प्रार्थना की कि बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर नागरिक का जीवन खुशहाल बने।


























