Kaushlendra Pandey / “राजभवन में गूंजा सत्ता परिवर्तन—Syed Ata Hasnain ने दिलाई सम्राट को शपथ”.बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच Samrat Choudhary ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की कमान संभाल ली। उन्हें बिहार के राज्यपाल Syed Ata Hasnain ने राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। इस मौके को बिहार की सियासत में “नए युग” की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार विकास, सुशासन और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी वर्गों को साथ लेकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे Nitish Kumar के कार्यकाल का अध्याय समाप्त हो गया है, जिसे राजनीतिक विश्लेषक एक महत्वपूर्ण मोड़ मान रहे हैं।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)



























