Kaushlendra Pandey / शिक्षा विभाग के नेतृत्व में तथा मंत्रा4चेंज के सहयोग से आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) पहल पर एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन 17 अप्रैल को यूट्यूब के माध्यम से किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 1 में नवप्रवेशी बच्चों के लिए ‘विद्याप्रवेश’ गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करना एवं विद्यालयों में गतिविधि-आधारित शिक्षण (ABL) को प्रोत्साहित करना था, ताकि बच्चे निर्धारित निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकें।
निदेशक, प्राथमिक शिक्षा ने कक्षा 1 में अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस लाइव सत्र में शिक्षकों के साथ पूरक गतिविधि सामग्री के उपयोग, कक्षा-कक्ष में गतिविधि-आधारित शिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन, CRC स्तर की बैठकों के माध्यम से FLN को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।
#NIPUNBharat #FLN #TeacherTraining #Mantra4Change #SCERTBihar #BiharEducation
Under the leadership of the Education Department and with support from Mantra4Change, an online orientation program on Foundational Literacy and Numeracy (FLN) was successfully conducted on April 17 through YouTube.
The objective of the program was to effectively implement ‘Vidya Pravesh’ activities for newly enrolled Grade 1 students and to promote Activity-Based Learning (ABL) in schools, so that children can achieve the NIPUN learning goals.
The Director of Primary Education emphasized ensuring maximum enrollment in Grade 1 and prioritizing quality education.
During the live session, meaningful discussions were held with teachers on the use of supplementary learning materials, effective classroom implementation of ABL, strengthening FLN through CRC-level meetings, and planning for the academic year 2026–27.



























