Kaushlendra Pandey (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)/पटना | विशेष रिपोर्ट/ जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आज श्री निशांत कुमार जी ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, जनसंपर्क को प्रभावी करने तथा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीतियों पर गंभीर मंथन हुआ। पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा और जनसंवाद को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन जी, मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद श्री नीरज कुमार जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (आईटी) श्री मनीष कुमार जी, प्रो० अमर दीप जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में शामिल नेताओं ने पार्टी की मजबूती, कार्यकर्ताओं के मनोबल और जनहितकारी नीतियों को लेकर अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ, जहां संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क विस्तार को लेकर स्पष्ट रणनीति सामने आई।



























