Kaushlendra Pandey / पटना, 19 अप्रैल 2026 — निशांत कुमार ने आज जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर अहम बैठक की। इस बैठक में किशनगंज, पूर्णिया, पूर्णिया नगर, कटिहार, कटिहार नगर, अररिया, भागलपुर, भागलपुर नगर और बांका जिलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, प्रदेश महासचिव सह आईटी प्रभारी मनीष कुमार, डॉ. अमरदीप और वासुदेव कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया।
#Bihar #NitishKumar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited


























