अमित राय हुगली/हावड़ा (पश्चिम बंगाल): तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया।
उन्होंने हुगली जिला अंतर्गत चांपदानी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अरिंदम गुइन, हावड़ा जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र से कैलाश मिश्रा, नॉर्थ हावड़ा से गौतम चौधरी तथा दक्षिण हावड़ा से नंदिता चौधरी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया।
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इस बार लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित होगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समर्थित उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

























