अमित राय कोलकाता (पश्चिम बंगाल): ममता बनर्जी ने कोलकाता के कैमाक स्ट्रीट और भवानीपुर क्षेत्र में विभिन्न हाई-राइज सोसाइटीज़ में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद यादगार रहेगा, क्योंकि आम लोगों से उन्हें अभूतपूर्व उत्साह और स्नेह मिला। उन्होंने इसे आगामी चुनाव में जनता के समर्थन का संकेत बताते हुए कहा कि “मां-माटी-मानुष” की जीत निश्चित है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द पर जोर देते हुए कहा कि यह भूमि हमेशा से एकता और संस्कृति की प्रतीक रही है और यहां विभाजनकारी शक्तियों के लिए कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विकास की धारा शहर से लेकर गांव तक पहुंच चुकी है और जनहितकारी योजनाएं आम लोगों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रही हैं।
अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को ‘जोड़ाफूल’ चुनाव चिन्ह पर भारी मतों से विजयी बनाएं।

























