Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने कर्नाटक और केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की। यह समीक्षा मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त फीडबैक के आधार पर की गई।
नई दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री Harsh Malhotra और Ajay Tamta, National Highways Authority of India, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और परियोजना निर्माण कंपनियों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान मंत्री ने परियोजनाओं में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, तय समय सीमा में कार्य पूरा करने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
आगामी मानसून को देखते हुए गडकरी ने ड्रेनेज सिस्टम, ढलान सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
सरकार का उद्देश्य सुरक्षित और टिकाऊ राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करना है, जिससे यातायात सुगम और निर्बाध बना रहे।




























