प्रियंका भारद्वाज नई दिल्ली/मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने महाराष्ट्र और गोवा में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में महाराष्ट्र में 18,462 किलोमीटर और गोवा में 288 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का आकलन किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण किया जाए।
मानसून को ध्यान में रखते हुए Nitin Gadkari ने विशेष रूप से प्री-मानसून तैयारियों पर जोर दिया। इसमें ड्रेनेज सिस्टम की सफाई, ढलानों की स्थिरता (slope stabilisation) और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने के निर्देश शामिल हैं, ताकि बारिश के दौरान यातायात बाधित न हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मंत्री ने यह भी कहा कि संबंधित एजेंसियां और ठेकेदार नियमित निगरानी करें तथा किसी भी खामी को तुरंत दूर करें।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के अनुसार, सरकार का फोकस अब केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि उनकी दीर्घकालिक गुणवत्ता और सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने पर भी है।




























