Kaushlendra Pandey / देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi की दूरदर्शी पहल आयुष्मान भारत योजना को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने कहा कि इस योजना ने देश के करोड़ों गरीब और वंचित परिवारों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा प्रदान कर उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संचार किया है।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक योजना न केवल लोगों के इलाज का आर्थिक बोझ कम कर रही है, बल्कि आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर एक सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से बेहतर स्वास्थ्य, सशक्त जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।





























