सौरभ निगम / नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय, भारत सरकार के नव नियुक्त सचिव भरत खेड़ा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
वर्ष 1995 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री खेड़ा को प्रशासनिक क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और नीतिगत स्तर पर अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
एमएसएमई मंत्रालय में सचिव का पद संभालने से पहले श्री भरत खेड़ा उपभोक्ता मामले विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण और संबंधित नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनकी नियुक्ति को एमएसएमई क्षेत्र के सशक्तिकरण और नीतिगत सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)





























