Kaushlendra Pandey नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है।
यह अनुबंध पांच भू-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों की खरीद के लिए किया गया है। ये आधुनिक सिस्टम सेना की ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत करेंगे और विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी तैनाती में सहायक होंगे।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सौदा ‘Buy (Indian–IDDM)’ श्रेणी के तहत किया गया है, जिससे स्वदेशी तकनीक और निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना में बड़ी मात्रा में देशी सामग्री का उपयोग किया जाएगा, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को मजबूती देगा।
इन प्रणालियों के शामिल होने से भारतीय सेना को रियल-टाइम ऑपरेशनल सपोर्ट और उन्नत तकनीकी सहायता मिलेगी, जिससे उसकी युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।


























