प्रियंका भारद्वाज / नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बिहार बीजेपी की ओर से डॉ. जितेंद्र कुमार यादव उर्फ बच्चू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा वरिष्ठ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. बच्चू यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, पारदर्शी शासन और मजबूत नेतृत्व के कारण ही जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस विजय के साथ देश में विकास की गति और तेज होगी तथा “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। बिहार बीजेपी के कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर व्यापक उत्साह और जश्न का माहौल देखा जा रहा है।



























