प्रिया सिन्हा :झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं (साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स) परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को भी उन्होंने सराहा और सभी को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि नए अवसरों की शुरुआत है। उन्होंने छात्रों को आगे भी निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।
साथ ही, जो विद्यार्थी अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके, उनसे निराश न होने और धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवा राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सपनों से ही राज्य का भविष्य सशक्त और समृद्ध बनेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

























