Kaushlendra Pandey /पटना 07 मई 2026/बिहार मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के उपरांत मा0 श्री निशांत कुमार प्रदेश पार्टी कार्यालय पहंुँचे, जहाँ बड़़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा उनके समर्थन में उत्साहपूर्ण नारे लगाए गए।
इस अवसर पर कर्पूरी सभागार में मा0 श्री निशांत कुमार ने बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मा0 मंत्री श्री श्रवण कुमार, मा0 मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मा0 सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, मा0 सांसद श्री सुनील कुमार, मा0 विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी तथा राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद उपस्थित रहे।
अपने वक्तव्य में मा0 श्री निशांत कुमार ने कहा कि वे मा0 श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ
अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा मा0 श्री नीतीश कुमार के अधूरे संकल्पों को पूर्ण करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने समृद्ध एवं विकसित बिहार के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री निशांत का मंत्री पद की शपथ लेना अत्यंत हर्ष का विषय है और इससे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 श्री निशांत कुमार, मा0 श्री नीतीश कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए ‘‘न्याय के साथ विकास’’ की नीति को आगे बढ़़ाएँगे और जनसेवा की नई मिसाल पेश करेंगे।
इस अवसर पर मा0 विधायक श्री विनय कुमार चैधरी, श्री पंकज मिश्रा, मा0 श्री हेमनारायण साह, मा0 श्रीमती शालिनी मिश्रा, मा0 श्री वशिष्ठ सिंह, मा0 श्री चेतन आनंद, मा0 श्री राहुल कुमार सिंह, मा0 श्री अतिरेक कुमार, मा0 श्री विशाल साह, मा0 श्री आदित्य कुमार, मा0 श्री ऋतुराज कुमार, श्री अभिषेक कुमार, मा0 श्री रूहेल रंजन, मा0 श्री शुभानन्द मुकेश, मा0 श्री ईश्वर मंडल, पूर्व सांसद जनाब असफ़़़ाक करीम, श्री अनिल कुमार, प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्रीमती कंचन चैधरी, श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती प्रतिभा सिंह, डाॅ0. भारती मेहता, श्रीमती अंजुम आरा, सुश्री विनीता स्टेफी पासवान, श्री अरविन्द निषाद, श्रीमती अनुप्रिया, श्री हिमराज राम, श्री परिमल कुमार सहित अनेक गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।





























