अमित राय / Kolkata स्थित Brigade Parade Ground में आयोजित पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से पहुंचे भाजपा नेताओं, विभिन्न राज्यों के माननीय मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
समारोह में शामिल नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की तथा भाजपा की लगातार बढ़ती जनस्वीकृति और संगठन शक्ति पर चर्चा की। नेताओं ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की यह अविराम यात्रा राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की नई ऊंचाइयों का प्रतीक बन चुकी है।
इस दौरान Suvendu Adhikari के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ऐतिहासिक क्षण को लोकतांत्रिक राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय बताया गया। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
समारोह में “विकसित बंगाल” और “विकसित भारत” के संकल्प को दोहराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
#WestBengal #BJP4India #Kolkata #BJP4Bengal #ViksitBengal #OathCeremony #SuvenduAdhikari




























