जनसुनवाई में दिखा निशांत कुमार का जलवा! जनता की समस्याओं पर तुरंत एक्शन के दिए निर्देश
Kaushlendra Pandey पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar, परिवहन मंत्री Damodar Rawat एवं आपदा प्रबंधन मंत्री Ratnesh Sada ने आम लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। नेताओं ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
इस अवसर पर विधान पार्षद Sanjay Kumar Singh, विधायक Mahendra Ram, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री अनिल कुमार, डॉ. अमरदीप एवं श्री लोकप्रकाश सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Jansunwai #Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited #CountryInsideNewsAgency