दिल्ली में शिवराज-भगवंत मान की बड़ी बैठक! पंजाब की खेती, पानी और किसानों को लेकर बने अहम रणनीति
प्रियंका भारद्वाज – नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan से दिल्ली में Bhagwant Mann ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब में कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में धान की मिलिंग में आ रही समस्याओं, फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने, जल संसाधनों के संरक्षण तथा तिलहन, दलहन, कॉटन और बागवानी मिशनों के जरिए कृषि के सतत विकास पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार, बैठक का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूत करना रहा। दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में केंद्र और पंजाब सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।