भारत-श्रीलंका के रिश्तों को नई मजबूती, अन्नपूर्णा देवी की श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल संग बड़ी बैठक
Kaushlendra Pandey / नई दिल्ली: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में भारत और श्रीलंका के बीच संस्थागत संबंधों को और मजबूत बनाने, साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया। दोनों देशों ने भविष्य में भी आपसी सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक भारत और श्रीलंका के बीच सामाजिक विकास के क्षेत्र में साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।