असम के लिए ऐतिहासिक दिन: लगातार तीसरी बार सत्ता में आई NDA सरकार, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रियंका भारद्वाज / प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार के सत्ता संभालने पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा — “A great day for Assam! For the third consecutive time, the NDA Government assumes office.”
प्रधानमंत्री ने इसे असम की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में असम ने बीते वर्षों में विकास, आधारभूत संरचना, निवेश, शांति और सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, लगातार तीसरी बार NDA सरकार का गठन पूर्वोत्तर की राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने राज्य में विकास, कानून व्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी