“पटना के श्री राम सेंटेनियल स्कूल ने लहराया परचम, कई छात्राओं ने हासिल किए 99 और 100 अंक”
सौरभ निगम पटना। CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में राजधानी पटना के श्री राम सेंटेनियल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय की छात्रा विदुषी सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अंग्रेजी कोर, भूगोल, अर्थशास्त्र और पेंटिंग विषय में 99-99 अंक प्राप्त किए। वहीं विज्ञान संकाय में रिया राज ने 96 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया। रिया ने रसायन विज्ञान में 99, जीवविज्ञान में 98 तथा पेंटिंग में 100 अंक हासिल किए।
वाणिज्य संकाय में प्रिय अग्रवाल ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा आन्या सिंह ने 95.4 प्रतिशत, इशिता ने 94 प्रतिशत, नव्या रिया ने 89 प्रतिशत और खुशी सिन्हा ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। अंग्रेजी कोर में विदुषी सिंह और अनन्या ने 99 अंक प्राप्त किए। भूगोल और अर्थशास्त्र में विदुषी सिंह ने 99 अंक हासिल किए, जबकि गणित में इशिता ने 98 अंक प्राप्त किए। राजनीति विज्ञान में आन्या सिंह ने 95 अंक हासिल किए।
पेंटिंग विषय में विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने पूरे 100 अंक प्राप्त किए। इनमें रिया राज, आन्या सिंह, इशिता, नव्या रिया, खुशी सिन्हा, आफिया मोहम्मद और मौली कुमारी शामिल हैं। इस उपलब्धि ने विद्यालय की रचनात्मक और शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई पहचान दी है।
विद्यालय की प्रिंसिपल स्मिता जोशी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी