पटना: Patna Police ने गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई CMS कंपनी की कैश वैन लूट मामले का सफल उद्भेदन करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि 13 मई 2026 को Gopalpur थाना क्षेत्र में CMS कंपनी की कैश वैन से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
तकनीकी अनुसंधान, CCTV फुटेज के विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई। लगातार छापेमारी के दौरान 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक अन्य अपराधी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की, जहां अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली अपराधी के पैर में लगी। घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लूट के ₹5 लाख नकद, लूट की रकम से खरीदे गए 4 iPhone मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, CMS की पर्ची, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं।
इस संबंध में Kartikeya K Sharma, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना ने कहा कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
#PatnaPolice #BiharPolice #GopalpurPS #Patna #CashVanLoot #PoliceEncounter #BiharNews #CrimeNews #SSPPatna



























