Kaushlendra Pandey /बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह जी, जिन्हें पुनः जमुई जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है, आज अपनी प्रथम यात्रा पर जमुई के लिए रवाना हुए।
माननीय मंत्री जी ने इस बार जमुई जाने के लिए सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में पेट्रोल और डीजल की बचत व पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए आह्वान का पालन करते हुए, मंत्री जी ने सादगी और मितव्ययिता का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
ट्रेन यात्रा के दौरान माननीय मंत्री जी ने कहा कि ईंधन की बचत करना और आम नागरिक की तरह सुलभ यात्रा करना न केवल समय की मांग है, बल्कि जन-प्रतिनिधियों का कर्तव्य भी है।
जमुई पहुँचकर माननीय मंत्री जी जिला प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और जिले में चल रही PHED की जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।


























