सौरभ निगम /National Human Rights Commission ने मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के लिए देशभर से विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 100 विश्वविद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुल 1,417 आवेदनों में से चयनित छात्रों को मानवाधिकार से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण, विशेषज्ञों से संवाद और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करना है।


























