प्रियंका भारद्वाज नई दिल्ली। केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh ने मंगलवार को “न्यू एज फाइबर्स – नवोन्मेष, अनुसंधान और आगे की राह” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यू एज फाइबर्स आत्मनिर्भर भारत के विज़न को मजबूत करने के साथ-साथ सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धताओं को भी नई दिशा देंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का टेक्सटाइल सेक्टर तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और न्यू एज फाइबर्स भविष्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनने जा रहे हैं। उन्होंने उद्योग, अनुसंधान संस्थानों और स्टार्टअप्स से नवाचार आधारित टेक्सटाइल तकनीकों को बढ़ावा देने की अपील की।
संगोष्ठी में पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ फाइबर्स पर विशेष चर्चा हुई। इसमें बांस, केला, पाइनएप्पल, फ्लैक्स, हेम्प और अन्य प्राकृतिक फाइबर्स के उपयोग एवं संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में “न्यू एज फाइबर्स एक्सपो” का भी आयोजन किया गया, जिसमें नई तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।




























