Kaushlendra Pandey /कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/ रोम। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इटली दौरे के दौरान शुक्रवार शाम इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि रोम में मेलोनी से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही और दोनों नेताओं के बीच आज विस्तृत वार्ता होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इटली की मित्रता लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक सहयोग को नई दिशा मिलेगी। इस मुलाकात को भारत-इटली द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। भारत और इटली पिछले कुछ वर्षों में अपने संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।
#IndiaItalyRelations #PMModi #GiorgiaMeloni #RomeVisit #IndiaItalyFriendship #Diplomacy #NarendraModi #ItalyPM #GlobalPartnership #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी





























