Kaushlendra Pandey /पटना। Tejashwi Yadav ने देश की अर्थव्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “अमृतकाल” में भारत की एक भी कंपनी दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में शामिल नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि उद्योगपति Mukesh Ambani की रिलायंस कंपनी 2025 में 57वें स्थान पर थी, जो अब 106वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, देश के बड़े बैंक HDFC Bank की रैंकिंग भी काफी नीचे चली गई है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत के इक्विटी मार्केट में भारी गिरावट, रुपया कमजोर होना और विदेशी निवेशकों का पलायन केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल EVM के सहारे चुनाव जीत रही है।
राजद नेता ने कहा कि देश के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा है और सरकार इस खतरे को नजरअंदाज कर रही है।
#TejashwiYadav #NarendraModi #Economy #India #Bihar #Jobs #RJD #BJP #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी




























