पटना। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता दल यूनाइटेड की ओर से प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री Ashok Choudhary, Madan Sahni एवं Shweta Gupta ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को मंत्रियों के समक्ष रखा। मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर शिकायत का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं श्री लोकप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।
#JanSunwai #Bihar #JDU #JanataDalUnited #NitishKumar #Patna




























