Kaushlendra Pandey /मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा स्थित बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए आज बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर भ्रमण एवं निरीक्षण किया। आयोग के सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने विद्यालय की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की स्थिति तथा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।
आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया कि बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई एवं अनुशंसा सरकार को भेजी जाएगी।
इस दौरान राज्य सरकार एवं भाजपा के कई नेताओं का भी नाम चर्चा में रहा, जिनमें Nitin Nabin, Samrat Choudhary, Nitish Kumar, Vinod Tawde और Sanjay Saraogi के नाम शामिल हैं।
#Muzaffarpur #Bihar #ChildRights #BiharBalAdhikarSanrakshanAayog #BageshwariSchool #NitinNabin #SamratChoudhary #NitishKumar #BJPBihar





























