अमित राय /कोलकाता ब्यूरो /नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी के निर्वहन को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
सुवेंदु अधिकारी ने भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने और राज्य में विकास की नई दिशा देने का संकल्प दोहराया। भाजपा नेताओं ने इस मुलाकात को संगठन और सरकार के मजबूत समन्वय का प्रतीक बताया है।





























