सौरभ निगम /सिलीगुड़ी में आयोजित 19वें रोजगार मेले के दौरान 82 युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री Kamlesh Paswan ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के “नागरिक देवो भवः” मंत्र के तहत युवाओं को जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
रोजगार मेले के माध्यम से देशभर के 47 विभिन्न स्थानों पर 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन नियुक्तियों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। सरकार का उद्देश्य पारदर्शी एवं तेज भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने चयनित युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।





























